कुकड़ेश्वर। पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुकड़ेश्वर में शुक्रवार को उमंग दिवस के अवसर पर उमंग कॉर्नर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि भूतपूर्व प्राचार्य आदरणीय भियांजा सर एवं विद्यालय स्टाफ की उपस्थिति में माँ सरस्वती के पूजन और सरस्वती वंदना के साथ हुई।
इसके बाद छात्राओं ने गीत, प्रश्न मंच, वाद-विवाद प्रतियोगिता और चित्रकला प्रतियोगिता जैसे विविध सांस्कृतिक एवं बौद्धिक कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेता छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।
मुख्य अतिथि आदरणीय भियांजा सर ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को समय प्रबंधन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यदि छात्र-छात्राएं नियमित रूप से अध्ययन करें तो सफलता निश्चित है। साथ ही उन्होंने मालवी भाषा में एक सुंदर कविता सुनाकर सभी को आनंदित किया।
कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन दिनेश राठौर सर ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं छात्राएँ उपस्थित रहीं।