जावरा। मध्यप्रदेश सरकार में पूर्व सांसद एवं कृषि-शिक्षा मंत्री रहे कैलाशवासी महेंद्र सिंह कालूखेड़ा जी की आठवीं पुण्यतिथि पर ग्राम कालूखेड़ा (गृह क्षेत्र) में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी जनकल्याणकारी कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह से संपन्न हुए।
कालूखेड़ा अनुज के.के. सिंह कालूखेड़ा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में Hope For Growth Welfare Foundation द्वारा किसानों को सहजन (मोरिंगा) के पौधे और बीज वितरित किए गए। वहीं शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं को बिस्किट और चॉकलेट बांटे गए।
संस्था के सचिव कोमल सिंह पंवार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्व. महेंद्र सिंह कालूखेड़ा जी ने कृषि एवं शिक्षा मंत्री रहते हुए समाज और राष्ट्रहित में कई जनकल्याणकारी कार्य किए। हमें उनके आदर्शों और नीति-निष्ठ विचारों को जीवन में अपनाना चाहिए।
इस अवसर पर अतिथियों को Hope For Growth Welfare Foundation की ओर से स्मृति-चिह्न, सहजन का पौधा और बीज भेंटकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, जावरा-मंदसौर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, मंदसौर के पूर्व विधायक-सांसद सहित शाजापुर, नीमच, उज्जैन, मुंगावली आदि क्षेत्रों से आए प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में जनमानस उपस्थित रहा। सभी ने स्व. कालूखेड़ा जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। संस्था ने इस आयोजन को पर्यावरण संरक्षण और पोषण आहार को समर्पित किया।