रामपुरा। नगर परिषद की पूर्व पार्षद शाहिदा बी पति इब्राहिम खान (उस्ताद) का आज सुबह अहमदाबाद में ईलाज के दौरान इंतकाल हो गया। जिनका जनाजा उनके निवास स्थान मोहल्ला शेखपुरा हवेलीसाथ से आज शनिवार शाम पांच बजे असर की नमाज के बाद सुपुर्द ए खाक के लिए ले जाया जाएगा। जनाजे की नमाज मदरबाग छोटी कंधार की मस्जिद में अदा की जाएगी तथा हजरत नूर शाह वाली कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया जाएगा।
गौरतलब है कि स्वर्गीय शाहिदा बी रामपुरा नगर परिषद में दो बार पार्षद रही है वार्ड नंबर 14 से पार्षद रहकर उन्होंने कई विकास कार्य करवाए हैं। वहीं वार्ड नंबर 10 से पार्षद रहकर वार्ड के विकास में योगदान दिया है, उनके पति इब्राहिम खान उस्ताद भी वार्ड नंबर 5 से पार्षद रहे हैं शाहिदा बी के निधन से रामपुरा नगर में शोक की व्याप्त है। उपरोक्त जानकारी पत्रकार अजय सिंह सिसौदिया व शेख ईसाक ने दी।