जूनापानी। शासकीय हाईस्कूल जूनापानी में उमंग दिवस पर विशेष कार्यक्रम बड़े ही उत्साह और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रमोद कुमार चौहान ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुकड़ेश्वर के पूर्व प्राचार्य शंभुलाल भीयांजा उपस्थित रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम का मुख्य विषय भावनात्मक एवं मानसिक स्वास्थ्य रहा। छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मोबाइल के लाभ एवं हानि विषय पर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
मुख्य अतिथि भीयांजा ने अपने उद्बोधन में कहा कि मानसिक स्वास्थ्य जीवन की सफलता का आधार है। विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी करें। इस अवसर पर उमंग कोऑर्डिनेटर शिक्षक करण सिंह परिहार ने उमंग की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। विद्यालय परिवार के कक्षा 1 से 10 तक के सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।
कार्यक्रम में नारायण दायना, सुखलाल जारोरिया, हेमलता पिलोदिया, विमला रामावत, निर्मला मालवीय, करणसिंह परिहार, बाबूलाल बागड़ा, राजेश श्रीवास्तव, निलेश मालवीय, भरत राठौर, अंबालाल गुर्जर, उर्मिला नेवदिया सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं गरिमामयी उपस्थिति में मौजूद रहीं।
कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक सुखलाल जारोरिया ने किया तथा अंत में आभार प्रदर्शन नारायण दायना द्वारा किया गया।