नीमच। बधाना ओवरब्रिज के निर्माण को लेकर सर्व समाज बधाना, जिसमें बधाना निवासी, सभी वार्डों के पार्षद और सर्वधर्म जनता शामिल है, ने विधायक दिलीप सिंह परिहार से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने कहा कि ओवरब्रिज का कार्य आरंभ तो हुआ, लेकिन कुछ बाहरी लोगों के हस्तक्षेप के कारण निर्माण बीच में ही रुकवा दिया गया। इससे क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग अधूरी रह गई।
ज्ञापन में निवेदन किया गया है कि ओवरब्रिज का निर्माण सही स्थान पर और शीघ्र किया जाए ताकि जनता को लंबे समय से हो रही परेशानी से राहत मिल सके।
नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही ठोस निर्णय नहीं लिया गया और कार्य सुचारु रूप से प्रारंभ नहीं हुआ, तो बधानावासी आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।