नीमच। माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा नवरात्रि के अवसर पर 22 सितंबर से माहेश्वरी भवन में 10 दिवसीय भव्य माहेश्वरी डांडिया गरबा उत्सव आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य माता दुर्गा की आराधना और पारंपरिक गरबा नृत्य के माध्यम से माहेश्वरी समाज के लोगों को एकजुट करना है।
उत्सव का शुभारंभ माता रानी की स्थापना और पूजा से होगा। इसके बाद प्रतिदिन रात्रि 7.30 बजे गरबा डांडिया का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में भव्य माताजी का पांडाल, आकर्षक लाइटिंग, डी.जे. साउंड, पारंपरिक वेशभूषा में विभिन्न ग्रुप और फूलों व गुब्बारों से सजावट शामिल होगी।
अष्टमी के दिन कन्या पूजन और महाआरती के साथ विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। यह उत्सव 1 अक्टूबर तक लगातार 10 दिन चलेगा।
इस अवसर पर माहेश्वरी युवा संगठन के संरक्षक मनोज माहेश्वरी, अध्यक्ष कपिल सोनी माहेश्वरी और सचिव नितेश मंडोवरा कालू ने जनता को आमंत्रित किया है और सभी से इस सांस्कृतिक आयोजन में भाग लेने की अपील की है।