BREAKING NEWS
NEWS : पवन जैन पटवारी बने आत्म ध्यान प्रसार योजना.. <<     NEWS : जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में योजनाओं की.. <<     BIG NEWS : दूषित पानी की शिकायतों पर जलकल सभापति.. <<     NEWS : कल्लाजी वेद विद्यालय में वैदिक परंपरा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : विश्व ऊंट दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : जन्मदिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का पंचम.. <<     NEWS : 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान,.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नशे के कारोबार पर प्रहार, मंगलवाड़ थाना.. <<     KHABAR : संकटमोचन श्री भलाटिया हनुमान मंदिर का.. <<     NEWS : इमाम हुसैन की याद में दाऊदी बोहरा समाज की.. <<     KHABAR : कांग्रेस का हल्लाबोल, बिजली कटौती और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 6 साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी.. <<     BIG NEWS : खाद संकट, महंगाई और मंडी टैक्स बढ़ोतरी पर.. <<     BIG NEWS : नीमच में सीबीएन का विशेष शिविर, अफीम की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 13, 2025, 1:40 pm
NEWS : अर्बन बैंक राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेकर चित्तौड़ का 6 सदस्यों दल लोटा, राज्यपाल बागड़े से की राजभवन में मुलाकात, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सहकार भारती और सहकारी विभाग राजस्थान के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित अर्बन बैंको के राष्ट्रीय अधिवेशन में चित्तौड़ अर्बन चेयरमैन डा आई एम सेठिया के नेतृत्व में 6 सदस्यीय दल में शामिल बैंक निदेशक हेमंत शर्मा,बाबर मल मीणा, प्रबंध मंडल सदस्य आदित्येंद्र सेठिया,प्रबंध निदेशक वंदना वजीरानी प्रबंधक अनिरुद्ध मालू ने भाग लेकर सहकारिता क्षेत्र में हो रहे आमूलचूल परिवर्तन कुशल बैंक प्रशासन,रिजर्व बैंक के नियामक के क्षेत्र की अनुपालना,मानव संसाधन की सही योजना सहित कई महत्वपूर्ण विषय पर विभिन्न सत्रों में सहभागिता निभाई।
अधिवेशन का उद्घाटन राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, सहकारिता मंत्री गोतम कुमार दक, राष्ट्रीय अध्यक्ष सहकार भारती डा उदय जोशी, आरबीआई निदेशक सतीश मराठे, अंब्रेला चेयरमैन ज्योतिंद्र भाई मेहता, सहकारिता शासन सचिव मंजू राजपाल ने किया। वही समापन समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने कहा कि समाज के माध्यम गरीब वंचित वर्ग के आर्थिक उत्थान का दायित्व अर्बन बैंक निभाए और स्थापना के उद्देश्य के प्रति जागरूक रहे । समापन कार्यक्रम में सहकार भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय पाचपोर ने भी प्रभारी उद्बोधन दिया।
अधिवेशन में देश भर से 750 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।अधिवेशन में सहकारिता मंत्री गोतम दक का अर्बन बैंको को18 साल बाद वसूली अधिकार बहाल करने और नए सेवा नियमो, एकमुश्त भुगतान योजना सहित अन्य सहयोग के लिए प्रशाष्टि पत्र भेंट कर अभिनंदन भी किया गया।

चित्तौड़ दल ने की महामहिम राज्यपाल से मुलाकात-
डा आई एम सेठिया के नेतृत्व में निदेशक मंडल सदस्यो हेमंत शर्मा, बाबर मल मीणा,प्रबंध मंडल सदस्य आदित्येंद्र सेठिया, प्रबंध निदेशक वंदना वजीरानी प्रबंधक अनिरुद्ध मालू ने राजभवन में महामहिम राज्यपाल राजस्थान हरिभाऊ बागड़े से मुलाकात कर शाल उपरना से अभिनंदन किया । विगत 6 जून को चित्तौड़ अर्बन बैंक के रजत जयंती कार्यक्रम में पधारने के लिए धन्यवाद ज्ञापित कर चित्तौड़ कार्यक्रम की फोटो एल्बम भी भेंट की। राज्यपाल ने बैंक सहित अन्य विषयों पर भी दल से चर्चा कर प्रधान कार्यालय निर्माण कार्य हेतु की गई योजना की जानकारी ली।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE