रेवली देवली। स्कूल शिक्षा विभाग, समग्र शिक्षा अभियान एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संयुक्त प्रयास से प्रदेशभर के हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों में उमंग-स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस प्रोग्राम लागू किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को रेवली देवली शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में उमंग दिवस बड़े उत्साह और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य शेरावत ने की, जबकि चिकित्सा विभाग से अधिकारी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर ड्राइंग प्रतियोगिता, क्विज़ एवं अन्य उमंग गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन महिपाल सिंह कनिक ने किया तथा अंत में उमंग प्रभारी वंदना अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया।