नीमच। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 12 सितंबर 2025 को जिला पुलिस नीमच ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की। इस दौरान 209 चालान बनाए गए और कुल 1,15,300 का समन शुल्क वसूला गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में यातायात थाना प्रभारी अमित सारस्वत, सभी थाना प्रभारियों एवं सूबेदार सुरेश सिसोदिया की टीम द्वारा की गई।
विभिन्न श्रेणियों में हुई कार्रवाई इस प्रकार रही-
तेज गति से वाहन चलाने पर: 1 चालान – 7,000
बिना हेलमेट / सीटबेल्ट: 185 चालान – 73,300
रॉन्ग साइड वाहन चलाना: 10 चालान – 5,000
बिना फिटनेस वाहन: 3 चालान – 10,000
बिना परमिट वाहन: 2 चालान – 20,000
कुल चालान: 209, कुल राशि: 1,15,300
पुलिस ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। आमजन से अपील की गई है कि यातायात नियमों का पालन करें, अन्यथा उनके खिलाफ वैधानिक दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।