रेवली देवली। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेवली देवली में शुक्रवार को उमंग दिवस उत्सव हर्षाेल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य सुरावत ने की, जबकि चिकित्सा विभाग से अधिकारी विशेष अतिथि रहे। इस अवसर पर क्विज़, ड्राइंग व उमंग गतिविधियों का आयोजन हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में उमंग मैसेंजर का परिचय दिया गया और विद्यालय में उमंग कॉर्नर की स्थापना की गई। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन महिपाल सिंह कणिक द्वारा किया गया अंत में उमंग प्रभारी वंदना अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।