नीमच। नए न्यायालय भवन में शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। इस अवसर पर बैंक अधिकारियों, नगर पालिका अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के जिम्मेदार अधिकारी मौजूद रहे।
लोक अदालत में लोगों की समस्याएं सुनी गईं और उनका मौके पर ही निराकरण किया गया। साथ ही कई प्रकरणों का निपटारा कर आमजन को त्वरित न्याय और राहत दिलाई गई। उपस्थित अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा।
नीमच में आयोजित यह लोक अदालत आमजन के लिए राहतभरी साबित हुई और नए न्यायालय भवन में लोगों को न्याय और समाधान की नई उम्मीद मिली।