BREAKING NEWS
NEWS : पवन जैन पटवारी बने आत्म ध्यान प्रसार योजना.. <<     NEWS : जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में योजनाओं की.. <<     BIG NEWS : दूषित पानी की शिकायतों पर जलकल सभापति.. <<     NEWS : कल्लाजी वेद विद्यालय में वैदिक परंपरा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : विश्व ऊंट दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : जन्मदिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का पंचम.. <<     NEWS : 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान,.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नशे के कारोबार पर प्रहार, मंगलवाड़ थाना.. <<     KHABAR : संकटमोचन श्री भलाटिया हनुमान मंदिर का.. <<     NEWS : इमाम हुसैन की याद में दाऊदी बोहरा समाज की.. <<     KHABAR : कांग्रेस का हल्लाबोल, बिजली कटौती और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 6 साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी.. <<     BIG NEWS : खाद संकट, महंगाई और मंडी टैक्स बढ़ोतरी पर.. <<     BIG NEWS : नीमच में सीबीएन का विशेष शिविर, अफीम की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 13, 2025, 6:40 pm
BIG NEWS : नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मनासा में किया 36 विकास कार्यों का भूमि पूजन, शिलान्यास एवं लोकार्पण, बोले- देश एवं प्रदेश की सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए दृढ़ संकल्पित है, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

नीमच। देश और प्रदेश की सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए दृढ़ संकल्पित होकर कार्य कर रही है। स्थानीय निकायों के चुनावों में महिलाओं को आरक्षण का लाभ दिया गया है, जिसके परिणामस्वरूप आज नगरीय निकायों में महिला जनप्रतिनिधियों की भागीदारी उल्लेखनीय रूप से बढ़ी है। मनासा नगर पंचायत इसका सशक्त उदाहरण है। यह उद्गार प्रदेश के नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने शनिवार को नगर पंचायत मनासा द्वारा द्वारकापुरी में आयोजित विकास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

इस अवसर पर जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, मनासा विधायक अनिरुद्ध मारू, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, मंदसौर के पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष अशोक पोरवाल, नीमच नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, मनासा नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. सीमा अजय तिवारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि मंचासीन रहे।

विजयवर्गीय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराने के साथ देश को स्वच्छता का संदेश दिया है। मनासा को स्वच्छता में नंबर एक पर लाने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि बिना जनसहयोग यह संभव नहीं है। उन्होंने सरपंचों को भी अपने गांवों को स्वच्छ बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाने की अपील की।

मंत्री ने जन्नोद की महिला समूह द्वारा किए जा रहे केक निर्माण और सिलाई प्रशिक्षण कार्य की सराहना करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में ठोस कदम उठा रही है। पुलिस भर्ती में भी महिलाओं को आरक्षण का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति में नारी को देवी का स्वरूप माना गया है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अनिरुद्ध मारू ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के स्वच्छता संदेश का परिणाम है कि इंदौर लगातार आठवीं बार स्वच्छता में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुका है। मनासा नगर परिषद ने भी जनसंख्या अनुपात के आधार पर देश में छठवाँ और प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतों को 17 स्वच्छता रथ उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे ग्रामीण अंचलों में भी स्वच्छता का संदेश पहुँचेगा।

कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इसके बाद 36 विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया गया। विजयवर्गीय ने मनासा क्षेत्र की 17 ग्राम पंचायतों के सरपंचों को 1-1 ट्रैक्टर-ट्रॉली (स्वच्छता रथ) वितरित किए तथा अरनिया माली से अचलपुरा और नलखेड़ा तक सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन भी किया।

नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. सीमा अजय तिवारी ने मनासा में हुए विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी दी और शहर के निरंतर विकास का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम का संचालन अजय तिवारी ने किया। इस अवसर पर नगर परिषद उपाध्यक्ष किशोर जोलानिया सहित पार्षदगण एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम में अपर कलेक्टर बी.एस. कनेश, एसडीएम किरण आंजना, एसडीओपी जावद राठौर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि, महिलाएं और नगरवासी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE