BREAKING NEWS
NEWS : पवन जैन पटवारी बने आत्म ध्यान प्रसार योजना.. <<     NEWS : जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में योजनाओं की.. <<     BIG NEWS : दूषित पानी की शिकायतों पर जलकल सभापति.. <<     NEWS : कल्लाजी वेद विद्यालय में वैदिक परंपरा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : विश्व ऊंट दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : जन्मदिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का पंचम.. <<     NEWS : 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान,.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नशे के कारोबार पर प्रहार, मंगलवाड़ थाना.. <<     KHABAR : संकटमोचन श्री भलाटिया हनुमान मंदिर का.. <<     NEWS : इमाम हुसैन की याद में दाऊदी बोहरा समाज की.. <<     KHABAR : कांग्रेस का हल्लाबोल, बिजली कटौती और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 6 साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी.. <<     BIG NEWS : खाद संकट, महंगाई और मंडी टैक्स बढ़ोतरी पर.. <<     BIG NEWS : नीमच में सीबीएन का विशेष शिविर, अफीम की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 13, 2025, 8:09 pm
KHABAR : प्रभावित हर खेत का सर्वे करवाएं, प्रभारी मंत्री डॉ. शाह अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थिति के संबंध में जिले में प्रभारी मंत्री ने बैठक ली, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। जिले के प्रभारी मंत्री एवं मध्यप्रदेश शासन जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग, मंत्री डॉ कुंवर विजय शाह ने जिले मे अतिवृष्टि एवं सोयाबीन फसल पर पीला मोजेक से हुई क्षति के संबंध में एवं जिले से संबंधित अन्य विशेष मुद्दों पर कलेक्टर, एस पी सहित संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए।बैठक में कलेक्टर राजेश बाथम, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव सीईओ जिला पंचायत श्रृंगार श्रीवास्तव,नगर निगम कमिश्नर अनिल भाना सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में प्रभारी मंत्री डॉ शाह ने निर्देश दिए कि जिले में अतिवृष्टि एवं पीला मोजेक से हुई फसल क्षति का सर्वे करवायें। जिले के सभी गांव और सभी खेतों का सर्वे होना चाहिए । किसानों को राहत राशि भी नियमानुसार उपलब्ध करवाने की कार्यवाही करें । जिले के मेडिकल कालेज एवं जिला चिकित्सालय में आमजन को सरकार की मंशा अनुसार स्वास्थ्य सुविधाएं, स्वच्छ वातावरण, स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाना शासन का दायित्व है, व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए एडीएम /एस डी एम/ तहसीलदारो से सतत निरीक्षण करवायें । सभी कार्यालयों में शासकीय सेवकों को तनाव मुक्त, स्वच्छ वातावरण उपलब्ध करवायें जिससे शासकीय सेवक अच्छे से और मन लगा के काम कर सके।

बैठक में पुलिस को जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने एवं थानो पर पुलिस जवानों के लिए तनाव मुक्त वातावरण में काम करने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE