BREAKING NEWS
KHABAR : देश का मान बढ़ाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर निकली भगवान श्री.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर सुखानंद धाम में उमड़ा.. <<     BIG NEWS : पेट्रोल पंप लूट से पहले पुलिस का बड़ा.. <<     BIG REPORT : चार माह से खुदी पड़ी सीसी रोड,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में आज लगेगा विशाल स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : हजरत नसरुल्लाह खां सैलानी बाबा का 13वां.. <<     REPORT : पंख अभियान में बालिकाओं के सशक्तिकरण पर.. <<     KHABAR : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला स्तरीय.. <<     REPORT : हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा.. <<     KHABAR : माकड़ौन में वृक्ष गंगा अभियान के तहत निकली.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को हरवार में लगेगा जनसमस्या.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को नीमच में रहेगा शुष्क दिवस, सभी.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री चारभुजा नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में 10 से 16 अगस्त तक गूंजेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 13, 2025, 8:16 pm
KHABAR : निर्माणरत मेडिकल कॉलेज की कार्य प्रगति पर कलेक्टर सिंह ने व्यक्त की प्रसन्नता, गदा पुलिया-मंशामन से इंदौर रोड तक के मार्ग निर्माण कार्य पर जताई नाराजगी, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने शनिवार सुबह सिंहस्थ 2028 के लिए नगर निगम द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों और निर्माणरत मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया । कलेक्टर सिंह ने कोठी रोड, डी मार्ट के सामने महावीर नगर में चल रहे मार्ग निर्माण ,गदा पुलिया-मंशामन से इंदौर रोड मार्ग निर्माण और कोयला फाटक से कंठाल, वी डी क्लॉथ मार्केट से छोटी पुलिया तक मार्ग चौड़ीकरण का निरीक्षण किया । कलेक्टर सिंह ने महावीर नगर में निर्माणाधीन मार्ग की तराई समय पर  करने जिससे मार्ग मजबूत रहे, बिजली विभाग से समन्वय कर ट्रांसफार्मर जल्दी शिफ्ट करवाने, पाथ वे का निर्माण भी मार्ग निर्माण के साथ करने और चौंबर की हाइट रोड से ज्यादा ना हो इसका ध्यान रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर सिंह ने  गदा पुलिया-मंशामन से इंदौर रोड तक के मार्ग निर्माण के निरीक्षण के दौरान रिटेनिंग वॉल की क्यूरिंग अच्छे से ना होने के कारण सहायक यंत्री साहिल को रिटेनिंग  वॉल में दरार आने पर कोर कटिंग करवाकर मजबूती चेक करने के निर्देश दिए और कार्य की सतत् मॉनिटरिंग और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए। कलेक्टर सिंह ने कार्य की गुणवत्ता पर नाराजगी जाहिर की और लैब टेस्ट करवाने के निर्देश दिए। नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने निर्देश दिए की आगामी निरीक्षण में मोबाइल टेस्टिंग लैब भी साथ रहेगी जिससे ऑन स्पॉट क्वालिटी चेकिंग हो सकेगी।
कलेक्टर सिंह ने कोयला फाटक से कंठाल और वीडी क्लॉथ मार्केट से छोटी पुलिया तक मार्ग चौड़ीकरण निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए की टाटा सीवरेज के कार्य के साथ ही घरों के ड्रेनेज कनेक्शन कर कार्य शीघ्रता से करे। कलेक्टर सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशानुसार रहवासियों की सुविधा के लिए मार्ग चौड़ीकरण अंतर्गत ड्रेनेज,पाइप लाइन,पोल शिफ्टिंग,मार्ग निर्माण आदि कार्य दिन के साथ रात्रि में भी तेज गति से करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर सिंह ने निर्माणरत मेडिकल कॉलेज के एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक और मेडिकल कॉलेज ब्लॉक का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति की जानकारी ली। संबंधित कार्य एजेंसी के द्वारा जानकारी दी गई कि कार्य समय सीमा में लक्ष्यानुसार प्रगतिरत है। साथ ही कार्य की गुणवत्ता की नियमित जांच इनहाउस लैब और विभाग की अन्य लैब्स के द्वारा नियमित रूप से कर रिपोर्ट संधारित की जा रही है। कलेक्टर सिंह ने मेडिकल कॉलेज निर्माण की कार्य प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान नगर निगम के कार्यपालन यंत्री और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE