देवरी खवासा। ग्राम पंचायत देवरी खवासा एवं समस्त ग्रामवासियों ने विधायक अनिरुद्ध माधव मारू के प्रति आभार व्यक्त किया है। ग्राम पंचायत ने बताया कि उनके सहयोग से ग्राम को स्वच्छता रथ प्राप्त हुआ है, जो ग्राम की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि स्वच्छता रथ का उपयोग पंचायत कार्यों, मृत पशुओं के निस्तारण, मांगलिक कार्यक्रमों के दौरान सफाई व्यवस्था तथा अन्य सार्वजनिक कार्यों में किया जाएगा। इससे न केवल स्वच्छता व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता भी बढ़ेगी।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत देवरी खवासा की सरपंच शिवकन्या अंबाराम गुर्जर, पंचगण, युवा मित्र मंडल और ग्रामवासियों ने विधायक मारू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी उनके सहयोग और मार्गदर्शन से ग्राम का विकास निरंतर आगे बढ़ेगा।