BREAKING NEWS
KHABAR : देश का मान बढ़ाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर निकली भगवान श्री.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर सुखानंद धाम में उमड़ा.. <<     BIG NEWS : पेट्रोल पंप लूट से पहले पुलिस का बड़ा.. <<     BIG REPORT : चार माह से खुदी पड़ी सीसी रोड,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में आज लगेगा विशाल स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : हजरत नसरुल्लाह खां सैलानी बाबा का 13वां.. <<     REPORT : पंख अभियान में बालिकाओं के सशक्तिकरण पर.. <<     KHABAR : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला स्तरीय.. <<     REPORT : हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा.. <<     KHABAR : माकड़ौन में वृक्ष गंगा अभियान के तहत निकली.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को हरवार में लगेगा जनसमस्या.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को नीमच में रहेगा शुष्क दिवस, सभी.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री चारभुजा नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में 10 से 16 अगस्त तक गूंजेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 14, 2025, 10:50 am
NEWS : कानि. भर्ती परीक्षा में लगे पुलिस बल को एसपी ने किया ब्रीफ, ड्यूटी के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। रविवार को जिले में आयोजित होने वाली राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा को पारदर्शी, शान्ति पूर्ण एवं नकल विहीन वातावरण में सम्पन्न करवाने हेतु चित्तौड़गढ़ के सभी परीक्षा केन्द्रों में एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन में पुलिस बल नियुक्त किया गया है।जिस क्रम में शनिवार को पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ मनीष त्रिपाठी द्वारा ब्रीफ कर ड्यूटी सम्बन्धी जरुरी दिशा-निर्देश दिये गये।

पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी द्वारा सभी पुलिस कर्मियों को परीक्षा के दौरान परिक्षा केन्द्रों पर मुस्तैद रहने के साथ अभ्यर्थियों की  एचएचएमडी के साथ चौकिंग व फ्रिस्किंग करने के निर्देश दिये गये। ब्रीफिंग से पूर्व एएसपी सरिता सिंह द्वारा समस्त परीक्षा केन्द्रों का भौतिक निरीक्षण कर परीक्षा एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। उक्त परीक्षा हेतु चित्तौड़गढ़ में 11 परीक्षा केन्द्र बनाए गये हैं। परीक्षा केन्द्रों में अभ्यर्थियों के प्रवेश के दौरान सघन चौकिंग व फ्रिस्किंग की कार्यवाही की जायेगी, मोबाइल,ब्लूटूथ व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या कोई संदिग्ध सामग्री पूर्णतः वर्जित रहेंगे। पुलिस द्वारा परीक्षा से पूर्व होटल, लॉज गेस्ट हाउस व धर्मशालाओं की लगातार चौकिंग कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है, सभी परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी निगरानी रखी जायेगी। उक्त ब्रीफिंग के दौरान एएसपी सरिता सिंह, मुकेश सांखला, जिले कब सभी डीएसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE