नीमच। नीमच में रोटरी क्लब ऑफ नीमच केंट द्वारा टीचर कॉलोनी में दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। रविवार को शिविर में विशेष रूप से रक्त और ईसीजी जांच की गई। सुबह 8 बजे से शुरू हुए शिविर में भारी भीड़ रही। मात्र दो घंटे में ही 150 से अधिक लोगों ने अपनी जांच करवाई। डॉक्टर गौरव अग्रवाल ने उपस्थित लोगों को हृदय रोगों और उनकी रोकथाम के बारे में जानकारी दी।
क्लब अध्यक्ष आशीष दरक ने कहा कि बढ़ते हृदयघात के मामलों को देखते हुए यह शिविर आयोजित किया गया। उनका कहना था कि लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए जागरूक करना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।
युवाओं में हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए ईसीजी जांच को भी शामिल किया गया। शिविर अखिल भारतीय रेड क्रॉस और मंदसौर से आए डॉक्टरों दल के सहयोग से संपन्न हुआ। शिविर का उद्देश्य सभी नागरिकों को स्वस्थ रखना और समय पर हृदय संबंधी समस्याओं का पता लगाना था।