नीमच। एशियाई डॉजबॉल चैंपियनशिप 2025 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। इस टीम में नीमच की प्रतिभाशाली खिलाड़ी देलीशा खान को शामिल किया गया है। यह प्रतियोगिता 26 से 29 सितंबर तक जापान के शहर चिबा में आयोजित होगी।
देलीशा खान, कार्मेल कन्वेंट स्कूल नीमच की कक्षा 11 की छात्रा हैं। उन्होंने 13 जुलाई को मध्य प्रदेश के देवास में आयोजित चयन ट्रायल्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई।
डॉजबॉल एसोसिएशन के सदस्यों ने देलीशा की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एसोसिएशन ने कहा कि देलीशा का राष्ट्रीय टीम में चयन न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे नीमच के लिए गर्व का क्षण है।