मंदसौर। दलोदा थाना क्षेत्र अंतर्गत कचनारा चौकी प्रभारी पूर्णिमा सिंह राजपूत के नेतृत्व में शनिवार को विशेष यातायात चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का पालन कर वाहन चलाने वाले चालकों को सम्मानित किया गया, वहीं नियम तोड़ने वालों पर सख्त चालानी कार्रवाई की गई।
चौकी प्रभारी राजपूत ने बताया कि अभियान के दौरान दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर और चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाकर सुरक्षित यात्रा करते देख पुलिस टीम ने उन्हें पुष्प भेंट कर सम्मानित किया और दूसरों को भी यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया।
वहीं, नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई करते हुए उन्हें भविष्य में सुरक्षित और जिम्मेदार ड्राइविंग की हिदायत दी गई।