सीतामऊ। मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल एवं पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीना के निर्देशन में शनिवार को सीतामऊ पुलिस प्रशासन द्वारा लदुना चौराहे पर यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर एसडीओपी दिनेश प्रजापति और थाना प्रभारी मोहन मालवीय ने वाहन चालकों व आमजन को वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी। अधिकारियों ने कहा कि हेलमेट, सीट बेल्ट का उपयोग और गति सीमा का पालन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बेहद जरूरी है।
साथ ही, कार्यक्रम के दौरान पुलिस द्वारा ओवरलोड वाहनों और यात्री बसों की विशेष चेकिंग अभियान भी चलाया गया। नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर कार्रवाई की गई और उन्हें भविष्य में सावधानी बरतने की हिदायत दी गई।