BREAKING NEWS
NEWS : पवन जैन पटवारी बने आत्म ध्यान प्रसार योजना.. <<     NEWS : जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में योजनाओं की.. <<     BIG NEWS : दूषित पानी की शिकायतों पर जलकल सभापति.. <<     NEWS : कल्लाजी वेद विद्यालय में वैदिक परंपरा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : विश्व ऊंट दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : जन्मदिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का पंचम.. <<     NEWS : 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान,.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नशे के कारोबार पर प्रहार, मंगलवाड़ थाना.. <<     KHABAR : संकटमोचन श्री भलाटिया हनुमान मंदिर का.. <<     NEWS : इमाम हुसैन की याद में दाऊदी बोहरा समाज की.. <<     KHABAR : कांग्रेस का हल्लाबोल, बिजली कटौती और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 6 साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी.. <<     BIG NEWS : खाद संकट, महंगाई और मंडी टैक्स बढ़ोतरी पर.. <<     BIG NEWS : नीमच में सीबीएन का विशेष शिविर, अफीम की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 14, 2025, 5:11 pm
KHABAR : नीमच के प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में मनाया हिन्दी दिवस, मंचासीन अतिथियों का पुष्प हार पहनाकर किया सम्मान, प्राचार्य डॉ. प्रशांत मिश्रा ने कहा- पहले आप हिन्दी पर गर्व कीजिए, दुनिया अपने आप करने लगेगी, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। मेरा युवा भारत, नीमच एवं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (भारत सरकार) के तत्वावधान में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, नीमच में हिन्दी दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद मंचासीन अतिथियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रशांत मिश्रा ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि हिन्दी हमारी आन-बान-शान है। उन्होंने हिन्दी की विशेषताओं और महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

मुख्य वक्ता डॉ. सुरेंद्र सिंह शक्तावत ने कहा कि हिन्दी को लोकप्रिय बनाने में बॉलीवुड सिनेमा का अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि हिन्दी को सम्मान देना हमें अपने घर से शुरू करना चाहिए—हस्ताक्षर हिन्दी में करना, बच्चों से हिन्दी में संवाद करना ही सही दिशा है। विशेष अतिथि एवं जनभागीदारी प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विश्वदेव शर्मा ने कहा, हिन्दी ‘अ’ से अनपढ़ से शुरू होकर ‘ज्ञ’ से ज्ञानी तक पहुंचाती है, यही इसकी विशेषता है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को हिन्दी माध्यम विद्यालयों में पढ़ाएं।

वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. संजय जोशी ने कहा कि जब तक हम स्वयं हिन्दी का सम्मान नहीं करेंगे, तब तक दुनिया भी नहीं करेगी। पहले आप हिन्दी पर गर्व कीजिए, दुनिया अपने आप करने लगेगी। उन्होंने हिन्दी को राष्ट्रीय एकता, अपनत्व और देशप्रेम का वाहक बताया। डॉ. सी.पी. पंवार, अध्यक्ष, वाणिज्य संकाय ने कहा कि बाबा तुलसीदास ने रामचरितमानस की रचना कर हिन्दी को घर-घर में जीवंत रखा। हिन्दी भारत की अस्मिता और पहचान है।

इस अवसर पर डॉ. प्रभावती भावसार, संकायाध्यक्ष, कला संकाय और एबीवीपी नगर मंत्री नितेश गुर्जर भी मंचासीन रहे। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. अंब, डॉ. यादवेंद्र सिंह सोलंकी, संजीव थोरेचा, डॉ. असरार अंसारी, डॉ. दीपिका जैन, डॉ. नवीन सक्सेना, डॉ. आयरिस रामनानी, डॉ. रेखा साहू, डॉ. चंचल जैन, प्रो. पुष्पकांत भटनागर, प्रो. जितेंद्र कुमार परिहार, प्रो. गौतम मेघवाल, प्रो. संजय पवार, प्रो. मृणाल सिंह शक्तावत, प्रो. पूजा सेन, प्रो. मीनल नागदा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. कमलेश कुमार पाटीदार, विभागाध्यक्ष (हिन्दी) ने किया तथा आभार प्रो. कल्याण सिंह वसुनिया और कुलदीप राठौर ने व्यक्त किया। यह आयोजन जिला युवा अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव के निर्देशन में संपन्न हुआ। हिन्दी दिवस का यह आयोजन न केवल भाषा के संवर्धन का प्रतीक बना, बल्कि यह भी दर्शाता है कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार युवाओं में भाषा, संस्कृति और राष्ट्र भावना के विकास के लिए निरंतर कटिबद्ध है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE