जावद। रविवार को जावद के समीप अठाना मार्ग स्थित मर्गा बाग मंदिर क्षेत्र में पानी में एक घायल जरख दिखाई दिया। सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची और ग्रामीणों की भीड़ को नियंत्रित कर जरख का रेस्क्यू किया।
रेस्क्यू के दौरान बड़ी संख्या में लोग घायल जरख को देखने के लिए मौके पर जमा हो गए। वन विभाग की टीम ने सुरक्षित तरीके से जरख को पकड़कर जावद पशु चिकित्सालय पहुँचाया। वहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसे पुनः जंगल में छोड़ दिया गया।
डिप्टी रेंजर चम्पालाल गायरी ने बताया कि जरख की स्थिति सामान्य है और उपचार के बाद उसे प्राकृतिक आवास में वापस छोड़ दिया गया है।