नीमच। दिनांक 16 सितंबर 2025 दिन मंगलवार को जिला पुलिस नीमच द्वारा जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर पुलिस नियंत्रण कक्ष, नीमच में दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा।
शिविर में पुलिस अधीक्षक नीमच स्वयं उपस्थित रहेंगे। साथ ही सभी राजपत्रित अधिकारी और समस्त थाना प्रभारियों द्वारा आमजन की समस्याओं को सुना जाएगा तथा उनके निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस विभाग ने जिले की आम जनता से अपील की है कि जिन आवेदकों की शिकायतें लंबित हैं, या जिन्होंने सीएम हेल्पलाइन अथवा अन्य माध्यमों से आवेदन प्रस्तुत किए हैं, वे उक्त तिथि को पुलिस नियंत्रण कक्ष, नीमच में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का त्वरित निराकरण प्राप्त करें।