मंदसौर। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देश पर शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वायडी नगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
अति. पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह भास्कर के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी निरीक्षक संदीपसिंह मंगोलिया के नेतृत्व में उपनिरीक्षक हेमंत शर्मा व टीम ने ग्राम डोडिया मीणा में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान अलग-अलग स्थानों से लगभग 750 लीटर लहान को मौके पर नष्ट किया गया तथा 55 लीटर अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब (कीमत करीब 5,500 रुपये) जब्त की गई।
मौके से आरोपी नरेन्द्र पिता शिवलाल बाछड़ा और लीलाबाई पति शिवलाल बाछड़ा निवासी डोडियामीणा फरार हो गए। उनके विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक संदीपसिंह मंगोलिया, उपनिरीक्षक हेमंत शर्मा, प्रआर जितेंद्र बैंस, प्रआर प्रेमनारायण, प्रआर दीपक सांखला, प्रआर कौशल प्रताप, आर दीपक मीणा, आर लक्ष्मण भाटी और आर लक्ष्मण पंवार की सराहनीय भूमिका रही।