मंदसौर। थाना अफजलपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी गया 260 क्विंटल लहसुन से भरा ट्रक केवल 6 घंटे में बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बरामद मशरूका की कुल कीमत लगभग 66 लाख रुपये आंकी गई है।
घटना का विवरण
फरियादी रामबाबु पिता हरिसिंह भील निवासी धुआखेड़ी, थाना खुजनेर (जिला राजगढ़) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 14 सितम्बर 2025 को वह नीमच मंडी से 260 क्विंटल लहसुन लेकर ट्रक (क्रमांक RJ 09 GD 2077) से नागपुर जा रहा था। मंदसौर से सीतामऊ जाते समय जियो पेट्रोल पंप के पास ढाबे पर रुका। इसी दौरान हेल्पर/ड्राइवर ट्रक सहित लहसुन चोरी कर ले भागा।
इस पर थाना अफजलपुर में अपराध क्रमांक 158/25 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल और एसडीओपी मंदसौर ग्रामीण श्रीमती कीर्ति बघेल के निर्देशन में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक शैलेन्द्र सिंह कनेश के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। सायबर सेल की मदद से आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
रामनारायण पिता देवसिंह सौंधिया, उम्र 23 वर्ष, निवासी बावड़ीखेड़ा जागीर, थाना खिलचीपुर, जिला राजगढ़ (मप्र)।
जब्त मशरूका
260 क्विंटल लहसुन – कीमत लगभग ₹26 लाख
ट्रक क्रमांक RJ 09 GD 2077 – कीमत लगभग ₹40 लाख
कुल जब्ती – ₹66 लाख
सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि शैलेन्द्र सिंह कनेश, प्रआर धीरेन्द्र सिंह, प्रआर राकेश सोलंकी, आर अरुण शर्मा, आर चन्द्रपाल सिंह, आर कानसिंह, आर विजयसिंह, आर जितेन्द्र, आर घनश्याम पाटीदार के साथ मंदसौर सायबर सेल एवं थाना सुवासरा पुलिस का विशेष योगदान रहा।