नीमच। कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग द्वारा सोमवार को नीमच के रोटरी भवन में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट शेख अलीम ने शिरकत की।
अपने संबोधन में शेख अलीम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी वर्गों का सम्मान करती है और संविधान की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने अल्पसंख्यक समुदाय की समस्याओं पर चर्चा की और संगठन को जमीनी स्तर तक सक्रिय करने का आह्वान किया। उनका कहना था कि संगठन की मजबूती से कांग्रेस की पहुंच हर व्यक्ति तक सुनिश्चित होगी।
सम्मेलन में प्रदेश महामंत्री गुलाम यजदानी खान, जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती, अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इनमें पूर्व अध्यक्ष अनिल चौरसिया, सोमिल नाहटा, राकेश अहीर और मोनू लोक्स प्रमुख रहे।
इसके अलावा अल्पसंख्यक विभाग के सदस्य, पार्षद, ब्लॉक अध्यक्ष और महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में शामिल हुईं।