नीमच। शहर में सोमवार सुबह बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। ज्ञानोदय कॉलेज की बस ने कथित तौर पर तेज़ रफ्तार और लापरवाही से चलते हुए केंद्रीय विद्यालय के बच्चों से भरे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस चालक घटना के बाद वाहन सहित फरार हो गया।
