पिपलियामंडी। दिनांक 17 सितंबर को पिपलियामंडी ग्रिड से निकलने वाले पिपलियामंडी टाउन प्रथम फीडर पर पोस्ट मॉनसून मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इस कारण से उक्त फीडर की विद्युत आपूर्ति सुबह 8.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक बंद रहेगी। बिजली सप्लाई बंद रहने वाले क्षेत्रों में पिपलियामंडी मनासा रोड, मंडी क्षेत्र, बही चौपाटी से पुलिस थाना तक का इलाका शामिल है। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि निर्धारित समयावधि में सप्लाई बंद रहेगी।