शाजापुर। चौकी गुलाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपये के स्थायी वारंटी मिथुन कंजर, निवासी पंपापुर को गिरफ्तार किया है। थाना सलसलाई क्षेत्र के अपराध क्रमांक 122/23 में दर्ज चोरी के प्रकरण में पुलिस ने आरोपी से चोरी का माल बरामद किया गया है। इनमें डबरी से चोरी हुई तीरपाल, जल मोटर एवं केबल बरामद की है, जिसकी कुल कीमत लगभग 50 हजार रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई में थाना सलसलाई टीआई जनक सिंह रावत, चौकी प्रभारी एसआई रामदयाल बैरागी, आरक्षक पुष्पेंद्र सिंह उमठ (110) और आरक्षक सुरेश चौहान (714) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।