मंदसौर। अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने जानकारी दी कि जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग के मंत्री डॉ. कुँवर विजय शाह 17 एवं 18 सितम्बर को मंदसौर जिले के प्रवास पर रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. शाह 17 सितम्बर को दोपहर 4.30 बजे रतलाम से प्रस्थान कर शाम 6.30 बजे मंदसौर पहुँचेंगे तथा यहाँ रात्रि विश्राम करेंगे।
18 सितम्बर को वे मंदसौर में आयोजित विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। कार्यक्रमों के उपरांत मंत्री डॉ. शाह रात्रि 8.00 बजे मंदसौर से इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगे।