BREAKING NEWS
KHABAR : देश का मान बढ़ाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर निकली भगवान श्री.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर सुखानंद धाम में उमड़ा.. <<     BIG NEWS : पेट्रोल पंप लूट से पहले पुलिस का बड़ा.. <<     BIG REPORT : चार माह से खुदी पड़ी सीसी रोड,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में आज लगेगा विशाल स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : हजरत नसरुल्लाह खां सैलानी बाबा का 13वां.. <<     REPORT : पंख अभियान में बालिकाओं के सशक्तिकरण पर.. <<     KHABAR : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला स्तरीय.. <<     REPORT : हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा.. <<     KHABAR : माकड़ौन में वृक्ष गंगा अभियान के तहत निकली.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को हरवार में लगेगा जनसमस्या.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को नीमच में रहेगा शुष्क दिवस, सभी.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री चारभुजा नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में 10 से 16 अगस्त तक गूंजेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 16, 2025, 5:44 pm
BIG NEWS : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की जनसुनवाई तक पहुंचा अवैध होर्डिंग-फ्लेक्स का मुद्दा, डीएम ने तत्काल दिए अधिकारियों को निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर जनसुनवाई में पहुंचे एक मामले में कांग्रेस नेता विकास यादव गोलू की शिकायत पर कलेक्टर हिमांशु चंद्र ने शहर से अवैध होर्डिंग और फ्लेक्स बैनर तत्काल हटाने के निर्देश दिए हैं।

शहर में बिना अनुमति लगे होर्डिंग और फ्लेक्स लंबे समय से शहर की सुंदरता बिगाड़ रहे हैं और कई बार दुर्घटनाओं का कारण भी बने हैं। कलेक्टर के निर्देश के बाद नगर पालिका सीएमओ दुर्गा बामनिया ने स्वीकार किया कि इनकी कोई वैध अनुमति जारी नहीं की गई थी।

कलेक्टर के आदेश पर नगर पालिका ने विजय टॉकीज से कमल चौक, प्राइवेट बस स्टैंड से पीजी कॉलेज रोड, रत्न स्वीट्स से कलेक्टर चौराहा और रत्न स्वीट्स से सीताराम जाजू मार्ग तक लगे सभी होर्डिंग और फ्लेक्स मालिकों व एजेंसियों को नोटिस जारी किए हैं।

विकास गोलू ने आरोप लगाया कि पिछले 5 वर्षों से बिना अनुमति के होर्डिंग लगे हुए थे, ऐसे में सवाल उठता है कि नगर पालिका अधिकारी अवैध वसूली कर रहे थे क्या? उन्होंने सीएमओ पर अवैध होर्डिंग और एजेंसियों को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE