नीमच। ऑटो डील संगठन मंदसौर द्वारा एक महत्वपूर्ण मल्हारगढ़ स्थित गाडगिल सागर डेम पर रखी गई। जिसमें संगठन विस्तार और ऑटो डील से जुड़े लोगों को आने वाली परेशानियों पर चर्चा की गई।
जानकारी के अनुसार नीमच जिले में संगठन का विस्तार करते हुए अध्यक्ष महेश गुप्ता की अनुशंसा पर और उपाध्यक्ष फिरोज भाई व संरक्षक ओमप्रकाश मित्तल सहित सभी की सहमति से नीमच जिला प्रभारी के रूप में संजय शर्मा बुरहानी ऑटो डील नीमच को नियुक्त किया गया।
इस दौरान नीमच जिला प्रभारी के रूप में संजय शर्मा (बुरहानी ऑटो डील नीमच) ने बताया कि गाड़ियों से संबधित आने वाली कागजी कार्रवाही को लेकर संगठन का विस्तार किया गया है जिसकी जिम्मेदारी नीमच की मुझ पर सौंपी गई इसके लिये संगठन का आभारी हूं, साथ ही किसी भी ऑटो डील संचालक या संगठन से जुड़े व्यक्ति को कोई परेशानी आती है तो उसकी आवाज बनकर काम किया जायेंगा, वही इस दौरा आबिद भाई, तौफीक अंसारी, यश शर्मा, शाहिद भाई, फिरोज भाई, अब्बास भाई नीमच, रामगोपाल माली, अनिल माली, अंकुश गुप्ता, वैभव पोरवाल, गोपाल सोनी, निर्मल कुमार, यूनुस भाई, सद्दाम भाई, जाहिद भाई, नहीर भाई, सतीश सोमानी, दिनेश सोमानी आदि सदस्य उपस्थित रहें।
नीमच जिला प्रभारी के रूप में संजय शर्मा (बुरहानी ऑटो डील नीमच) की नियुक्ति पर समाजसेवी महावीर सिंह शक्तावत, सुनील शर्मा (गणपति ऑटो डील) ने मौके पर पहुंच कर बधाई दी।