नीमच। तिलक मार्ग पर स्थित ड्राईफ्रूट्स व्यापारी की दुकान पर जीएसटी विभाग ने छापामार कार्रवाई की। यह कार्रवाई जीएसटी अधिकारी राजीव परिहार के नेतृत्व में 10 सदस्यीय टीम द्वारा की गई।
टीम ने दोपहर 2 बजे सराफा बाजार स्थित फूलचंद परशुराम गर्ग एंड संस पंसारी की दुकान पर छापा मारा। व्यापारी के ड्राईफ्रूट्स व्यवसाय में अनियमितताओं की लगातार शिकायतें मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई।
जीएसटी टीम व्यापारी के जवाहर नगर स्थित आवास पर भी पहुंची और दोनों स्थानों पर सभी दस्तावेज़ और रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।
इस अचानक कार्रवाई से स्थानीय व्यापारियों में हलचल मच गई है। अधिकारियों ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।