BREAKING NEWS
NEWS : पवन जैन पटवारी बने आत्म ध्यान प्रसार योजना.. <<     NEWS : जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में योजनाओं की.. <<     BIG NEWS : दूषित पानी की शिकायतों पर जलकल सभापति.. <<     NEWS : कल्लाजी वेद विद्यालय में वैदिक परंपरा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : विश्व ऊंट दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : जन्मदिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का पंचम.. <<     NEWS : 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान,.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नशे के कारोबार पर प्रहार, मंगलवाड़ थाना.. <<     KHABAR : संकटमोचन श्री भलाटिया हनुमान मंदिर का.. <<     NEWS : इमाम हुसैन की याद में दाऊदी बोहरा समाज की.. <<     KHABAR : कांग्रेस का हल्लाबोल, बिजली कटौती और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 6 साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी.. <<     BIG NEWS : खाद संकट, महंगाई और मंडी टैक्स बढ़ोतरी पर.. <<     BIG NEWS : नीमच में सीबीएन का विशेष शिविर, अफीम की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 16, 2025, 7:32 pm
KHABAR : कलेक्‍टर ने जिला अधिकारियों की बैठक में की पोषण माह एवं सेवा पखवाड़ा की तैयारियों की समीक्षा, बोले- नोडल अधिकारी ग्रामों का भ्रमण कर, सेवा पखवाड़ा का सुव्‍यवस्थित एवं प्रभावी आयोजन सुनिश्चित करें, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश के साथ ही नीमच जिले में भी आज 17 सितम्‍बर से सेवा पखवाड़ा अभियान का शुभारंभ किया जा रहा हैं। इस अभियान के शुभारंभ कार्यकम का जिला, ब्‍लाक सभी स्‍वास्‍थ संस्‍थाओं, आंगनवाडी केंद्रो में सीधा प्रसारण किया जावेगा। कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को जिला अधिकारियों की बैठक में सेवा पखवाड़ा एवं पोषण माह के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों, गतिविधियों की तैयारियों की समीक्षा की। इस मौके पर जिला पंचायत सी.ई.ओ. अमन वैष्‍णव, एस.डी.एम.बी.एस.कलेश, सभी एसडीएम एवं जिला जिला अधिकारी उपस्थित थे।

सेम एवं मेम श्रेणी के सभी बच्‍चों को फूड बास्‍केट उपलब्‍ध कराएं
ठक में कलेक्‍टर चंद्रा ने सभी जिला नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए, कि वे आवंटित ग्राम पंचायतों का भ्रमण करें और सेवा पखवाड़ा तथा पोषण माह के तहत गतिविधियों का सफल आयोजन सुनिश्चित करें। उन्‍होने पोषण माह के तहत सेम एवं मेम श्रेणी के सभी बच्‍चों के फूड बास्‍केट (सुपोषण कीट) जन सहयोग से उपलब्‍ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्‍टर ने कहा, कि वे स्‍वयं एक आंगनवाड़ी को गोद लेगें। उन्‍होने जिला अधिकारियों ब्‍लॉक अधिकारियों से कहा कि वे भी एक-एक आंगनवाडी गोद ले और आंगनवाडी केंद्रो का रिनोवेशन करवाएं। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी अंकिता पण्‍डया ने पोषण माह के तहत जिले में आंगनवाडी स्‍तर पर आयोजित गतिविधियों, विभिन्‍न विभागों से अपेक्षित सहयोग आदि के बारे में विस्‍तार से बताया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE