BREAKING NEWS
NEWS : पवन जैन पटवारी बने आत्म ध्यान प्रसार योजना.. <<     NEWS : जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में योजनाओं की.. <<     BIG NEWS : दूषित पानी की शिकायतों पर जलकल सभापति.. <<     NEWS : कल्लाजी वेद विद्यालय में वैदिक परंपरा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : विश्व ऊंट दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : जन्मदिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का पंचम.. <<     NEWS : 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान,.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नशे के कारोबार पर प्रहार, मंगलवाड़ थाना.. <<     KHABAR : संकटमोचन श्री भलाटिया हनुमान मंदिर का.. <<     NEWS : इमाम हुसैन की याद में दाऊदी बोहरा समाज की.. <<     KHABAR : कांग्रेस का हल्लाबोल, बिजली कटौती और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 6 साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी.. <<     BIG NEWS : खाद संकट, महंगाई और मंडी टैक्स बढ़ोतरी पर.. <<     BIG NEWS : नीमच में सीबीएन का विशेष शिविर, अफीम की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 16, 2025, 8:15 pm
REPORT : कलेक्‍टर ने रेलवे ओव्‍हर ब्रीज निर्माण स्‍थल का मौके पर लिया जायजा, बोले- व्‍यापक जनसुविधाओं को ध्‍यान में रखकर रेल्‍वे ओव्‍हर ब्रीज निर्माण का कार्य तत्‍काल प्रारंभ करें, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को दोपहर में रेल्‍वे स्‍टेशन के समीप मण्‍डी से बघाना छोटी सादडी मार्ग, रेल्‍वे फाटक पर सेतु निर्माण विभाग द्वारा प्रस्‍तावित रेल्‍वे ओव्‍हर ब्रीज निर्माण के स्‍थल का मौके पर अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर मौका मुआयना किया। कलेक्‍टर ने सेतु निगम के अधिकारियों को रेल्‍वे ओव्‍हर ब्रीज निर्माण का कार्य तत्‍काल प्रांरभ करने और रेल्‍वे ओव्‍हर ब्रीज के निर्माण में व्‍यापक जन सुविधाओं, सुगम आवागमन का विशेष ध्‍यान रखने के निर्देश दिए।

कलेक्‍टर ने कहा, कि रेल्‍वे ओव्‍हर ब्रीज निर्माण में इस बात का विशेष ध्‍यान रखे, कि रेल्‍वे स्‍टेशन, बघाना से नीमच शहर व शहर से बघाना आने जाने वाले वाहनों, नागरिकों को आवागमन में कोई असुविधा ना हो। कलेक्‍टर ने रेल्‍वे फाटक, स्‍टेशन रोड़, मण्‍डी के सामने और राज पैलेस मार्ग का निरीक्षण किया तथा रेल्‍वे ओव्‍हर ब्रीज निर्माण के प्रस्‍तावित नक्‍शे का अवलोकन भी किया। कलेक्‍टर ने सेतु निगम के अधिकारियों को ले आउट, लाईन डालकर निर्माण कार्य अविलंब प्रारंभ करवाने के निर्देश भी दिए।

इस मौके पर एसडीएम सजीव साहू, सीएमओ दुर्गा बामनिया, तहसीलदार संजय मालवीय, उपयंत्री न.पा. अन्‍नु सोलंकी सहित सेतु विकास निगम के इंजीनीयर्स एवं अधिकारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE