BREAKING NEWS
KHABAR : देश का मान बढ़ाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर निकली भगवान श्री.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर सुखानंद धाम में उमड़ा.. <<     BIG NEWS : पेट्रोल पंप लूट से पहले पुलिस का बड़ा.. <<     BIG REPORT : चार माह से खुदी पड़ी सीसी रोड,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में आज लगेगा विशाल स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : हजरत नसरुल्लाह खां सैलानी बाबा का 13वां.. <<     REPORT : पंख अभियान में बालिकाओं के सशक्तिकरण पर.. <<     KHABAR : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला स्तरीय.. <<     REPORT : हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा.. <<     KHABAR : माकड़ौन में वृक्ष गंगा अभियान के तहत निकली.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को हरवार में लगेगा जनसमस्या.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को नीमच में रहेगा शुष्क दिवस, सभी.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री चारभुजा नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में 10 से 16 अगस्त तक गूंजेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 17, 2025, 11:01 am
KHABAR : मंदसौर जिले में मलेरिया इलीमिनेशन ड्राइव कार्यक्रम, मलेरिया रोकथाम के लिए छोड़ी जा रही गम्बूसिया मछली, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिला मलेरिया अधिकारी द्वारा बताया गया कि, मलेरिया इलीमिनेशन ड्राइव कार्यक्रम चल रहा है। जिसमें 2030 तक मलेरिया इलीमिनेशन का लक्ष्य रखा गया। जिसके अंतर्गत मलेरिया नियंत्रण हेतु गम्बूसिया मछली मंगाकर जिले के विभिन्न अस्थाई एवं स्थाई जल स्त्रोतों में छोड़ी गई है। गम्बूसिया मछली मच्छरों के लार्वा भक्षण करने रोग नियंत्रण में सहायक है। इस हेतु मलेरिया विभाग द्वारा कार्ययोजना बनाकर जिले में 45000 हजार लार्वा भक्षी गम्बूसिया मछली का संचयन किया गया है। जिसमे मंदसौर शहरी क्षैत्र में - नरसिहंपुरा क्षैत्र शा.मा.वि. के पास कुएं में, सीमेंट पाइप फैक्ट्री के पानी में, कोर्ट परिसर की बावड़ी में, धोबी घाट पर, एवं मंदसौर जिले के 05 विकासखंड - मल्हारगढ, धुंधड़का, सीतामऊ, मेलखेड़ा व संधारा में छोडी गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि गम्बूसिया मछली पर्यावरण को नुकसान पहॅुचाए बिना मच्छरों के लार्वा का भक्षण कर जाती है। यह जैविक नियंत्रण के अंतर्गत आता है। अभी तक मलेरिया के कुल 11 सकारात्मक केस आए है। जिसमें से 02 मल्हारगढ़ विकासखंड के 04 सीतामऊ विकासखंड के, 01 धुंधड़का विकासखंड एवं 01 मेलखेड़ा विकासखंड एवं 03 मंदसौर शहरी क्षैत्र के है। गम्बूसिया का संचयन मलेरिया नियंत्रण हेतु एक प्रभावी प्रयास है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE