मनासा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर नगर परिषद मनासा द्वारा ष्स्वच्छता ही सेवाष् पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ रामतलाई पर किया गया। इस अवसर पर विधायक अनिरुद्ध (माधव) मारू, नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. सीमा अजय तिवारी और भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा उपस्थित रहे। विशेष सफाई अभियान चलाकर रामतलाई की साफ-सफाई की गई तथा सभी ने स्वच्छता की शपथ भी ली।
विधायक मारू ने कहा कि स्वच्छता केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हम सभी नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है। माननीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने स्वच्छता के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है और इस संकल्प को आगे बढ़ाना हम सबका कर्तव्य है। उन्होंने सभी से स्वच्छ, स्वस्थ और सशक्त भारत निर्माण में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
परिषद अध्यक्ष सीमा तिवारी ने बताया कि रामतलाई पर बनने वाले गार्डन का नाम ष्नमो उपवनष् रखा जाएगा। गार्डन में लगाए जाने वाले पौधों के साथ उनके नाम और विशेषताओं की जानकारी भी अंकित की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान जानकारी दी गई कि ष्स्वच्छता ही सेवाष् पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा, जिसके अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी।
इस अवसर पर स्वच्छता ब्रांड एंबेसेडर अजय तिवारी, स्वच्छता सभापति राजू माली, पार्षद निलीमा नरेंद्र मारू, प्रवीण जोनवाल, दशरथ खाटवा, बंटी सहगल, लाला राठौर, सचिन राठौर, अश्विन सोनी, पंकज पोरवाल, बंटी सोडानी, राजस्व प्रभारी मनोज राठौर, सुरेंद्र श्रीवास्तव, स्वच्छता नोडल अधिकारी लोकेन्द्र साधू, नगर परिषद की सहयोगी संस्था विश्वकर्मा सोशल केयर एसोसिएशन के संचालक कमलेश कारपेंटर व आशीष सारड़ा सहित नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।