मंदसौर। सेवा पखवाड़ा अभियान (16 सितंबर से 2 अक्टूबर तक) के अंतर्गत खादी ग्रामोद्योग बोर्ड, भोपाल द्वारा कंबल केंद्र मंदसौर में विशेष गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। इस अवसर पर खादी वस्त्रों एवं ग्रामोद्योग उत्पादों के साथ-साथ हर्बल सामग्रियों पर आकर्षक छूट उपलब्ध होगी। जिला पंचायत प्रभारी प्रबंधक, म.प्र. खादी ग्रामोद्योग बोर्ड ने बताया कि लोकल फॉर वोकल और स्वदेशी की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह पहल की जा रही है। विशेष डिस्काउंट ऑफर - खादी वस्त्र (कुर्ता, पायजामा, जैकेट, शर्ट, खादी क्लॉथ, सूती, पोली सामग्री, कबीरा ब्रांड आदि) ग्रामोद्योग उत्पाद (शहद, शैम्पू, अगरबत्ती, फेस वॉश, बॉडी वॉश, ग्लिसरीन, साबुन, सरसों तेल एवं अन्य हर्बल सामग्री) इन सभी उत्पादों पर 20ः $ 10ः = कुल 28ः विशेष छूट दी जाएगी। साथ ही, स्थानीय सहायता समूहों के उत्पादों का भी विक्रय किया जाएगा, जिससे उन्हें आर्थिक सशक्तिकरण का अवसर मिलेगा। कत्ताई एवं बुनाई प्रशिक्षण सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत कंबल केंद्र पर कत्ताई एवं बुनाई का प्रशिक्षण भी आयोजित किया जा रहा है। इसमें गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों की महिलाएँ एवं पुरुष भाग ले सकते हैं। इच्छुक प्रतिभागी सीधे कंबल केंद्र, मंदसौर में आवेदन कर सकते हैं। यह पहल न केवल स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देगी बल्कि स्थानीय स्तर पर रोज़गार एवं आत्मनिर्भरता के अवसर भी उपलब्ध कराएगी।