रेवली देवली। देश में महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं को मजबूती देने के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 सितंबर को ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ के साथ-साथ आठवें पोषण माह का शुभारंभ करेंगे। यह अभियान महिला और बाल स्वास्थ्य के क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा कार्यक्रम होगा, जिसे स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय संयुक्त रूप से संचालित करेंगे। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक संचालित होगा। रेवली देवली उप स्वास्थ्य केंद्र पर भी कई महिलाओं ने अपने स्वास्थ्य का चेकअप कराया तथा अभियान के तहत अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। कार्यक्रम के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी प्रकाश रावत, सरपंच हाबु ड़ी बाई, एएनएम भावना धाकड़, मोहन नागदा , हीरालाल कुमावत, तुलसी राम भील सहित कई महिलाएं उपस्थित रही, सभी ने अपनी हिमोग्लोबिन तथा शुगर बीपी सहित कई सामान्य जांच कराई।