सरवानिया महाराज। सेवाभावी योजना के अंतर्गत बुधवार को सांदीपनि हायर सेकेंडरी स्कूल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जावद क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा द्वारा प्रदत्त राशि को नगर परिषद अध्यक्ष रूपेंद्र सिंह जैन और मुख्य नगरपालिका अधिकारी अब्दुल रऊफ खान पठान के हाथों विद्यालय के 443 विद्यार्थियों को वितरित किया गया। प्रत्येक छात्र-छात्रा को 500 की राशि प्रदान की गई।
कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष जैन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस राशि का उपयोग गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा में करें तथा इसे पुण्य कार्य में लगाएं।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य ललिता सांवरिया, चंचल अग्रवाल, रेनु व्यास, शिक्षक आशीष कुमार, शिक्षक वीरेंद्र कुमार गुर्जर सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। संचालन अतिथि शिक्षक देवीसिंह देवड़ा ने किया और आभार वीरेंद्र कुमार गुर्जर ने माना। कार्यक्रम के पश्चात विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया।