शाजापुर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितंबर) के अवसर पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जिला चिकित्सालय शाजापुर में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार एवं ब्लड डोनेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रवि पांडे, विधायक अरुण भीमावत एवं जिला पंचायत अध्यक्ष हेमराज सिंह सिसोदिया उपस्थित रहे। अतिथियों ने प्रधानमंत्री पर केंद्रित प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा घर के बने व्यंजनों की प्रदर्शनी का भी निरीक्षण किया। इसके पश्चात एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया गया और घर से बना भोजन ग्रहण करने की शपथ दिलाई गई।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शिवहरे ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर शुजालपुर एवं कालापीपल में भी रक्तदान शिविर और सेवा पखवाड़े की शुरुआत की गई। यह कार्यक्रम 17 सितंबर से 2 अक्टूबर (महात्मा गांधी जयंती) तक चलेगा। इस दौरान मंडल एवं शक्ति केंद्र स्तर तक विभिन्न सामाजिक सेवा गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक परसोत्तम चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम जैन, जिला मंत्री उमेश टेलर, जिला कोषाध्यक्ष किरण सिंह ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष शीतल भावसार, नगर मंडल अध्यक्ष आशीष, नगर महामंत्री गोविंद नायक, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्याम टेलर, रोगी कल्याण समिति सदस्य संजय शिवहरे, विजय जोशी, प्रदीप सकलिया, दिलीप त्रिवेदी, मनोहर विश्वकर्मा, सभापति दिनेश सौराष्ट्रीय, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हरिओम गोटी, भाजपा नेता रामचंद्र ‘मुन्ना’ भावसार एवं विशाल झाला सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कलेक्टर रिजु बाफना, पुलिस अधीक्षक यशपाल ठाकुर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर्य, जिला चिकित्सालय के डॉक्टर, नर्सें, आशा कार्यकर्ता, नगर के नागरिक एवं पत्रकार साथी भी मौजूद रहे।