नीमच। 17 सितंबर 2025 को नगर के प्रतिष्ठित कॉलेज श्री एसआर ग्रुप में विश्वकर्मा जयंती बड़े श्रद्धा भाव से मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन निदेशक धर्मेश तिवारी के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं भगवान विश्वकर्मा का पूजन संपन्न हुआ। पूजन कार्य मोहनलाल शर्मा एवं फार्मेसी विभाग की प्राचार्या डॉ. चेतना त्रिपाठी द्वारा संपन्न किया गया। इसके साथ ही सभी लैब्स में मौजूद मशीनों का विधिवत पूजन किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को मेडिसिनल टैबलेट्स बनाकर उनका कार्यानुभव भी कराया गया। आयोजन में समस्त स्टाफ ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया और कार्यक्रम को सफल बनाया।