मंदसौर। आठवें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ आज नगर पालिका से हुआ। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मध्य प्रदेश के जिला धार से पोषण माह का राष्ट्रीय शुभारंभ किया गया, जिसका सीधा प्रसारण सभी ने देखा और सुना।
शुभारंभ अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्षा दुर्गा विजय पाटीदार, नगर पालिका अध्यक्षा रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग बीएल बिश्नोई, वन स्टॉप सेंटर प्रशासक रेखा चौहान, उड़ान संस्था की संचालक संगीता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ममता खींची (जिला समन्वयक, महिला एवं बाल विकास विभाग) ने किया।
इस अवसर पर जानकारी दी गई कि संपूर्ण मंदसौर जिले में पोषण माह के अंतर्गत 90 से अधिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। स्थानीय नवाचार के रूप में “एक पेड़ बेटी के नाम” विशेष अभियान भी चलाया जाएगा, जिसके अंतर्गत बड़ी संख्या में पौधारोपण किया जाएगा। साथ ही हितग्राहियों के हीमोग्लोबिन टेस्ट, बॉडी मास इंडेक्स मापन एवं विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जांच हेतु शिविर आयोजित किए जाएंगे।