चित्तौड़गढ़। दुर्ग चित्तौड़गढ़ स्थित चित्रकूट शाखा दुर्ग द्वारा संघ शताब्दी वर्ष के अंतर्गत भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में दुर्ग से स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
विजय स्तम्भ स्थित परिसर से पथ संचलन प्रारंभ हुआ जो बड़ी पोल रामपोल से होते हुए दुर्ग के विभिन्न मार्गाे से होकर फतेह प्रकाश महल प्रांगण में सम्पन्न हुआ। पूरे रास्ते में रंगोलिया सजाई गई जैसे कोई बड़ा उत्सव हो। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर संचलन का स्वागत किया गया। दुर्गवासी पलक पावड़े बिछाए स्वागत में खड़े रहे।