चित्तौड़गढ़। पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं नगर महामंत्री छोटूसिंह शेखावत ने राज्य सरकार द्वारा आयोजित किए जाने वाले शिविरों में कब्जा नियमन की 200 पेंडिंग फाईलो के निस्तारण एवं क्षेत्र मे सड़क , नाली रिपेयर एवं नयी रोड लाईटे लगाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि आम जनता को राहत पहुंचाने हेतु राज्य सरकार द्वारा शहर चलो अभियान 2025 जो 17 सितम्बर से शुरू किया जा रहा है। नगर परिषद से संबंधित सभी कार्य इस शहर चलो अभियान मे होगें।
शेखावत ने बताया कि कुम्भानगर उपनगर में स्थित वार्ड 12, 13, 14 में पूर्व में भाजपा के पार्षद थे तथा बोर्ड कांग्रेस का था 5 साल तक ना तो नाली रिपेयर हुई और ना ही सफाई की व्यवस्था सुचारू की गई, ना ही स्ट्रीट लाईट की व्यवस्था ढंग से की गई।
क्षेत्र के करणी माता का खेडा, कुम्भानगर , पुलिस लाईन, हाउसिंग बोर्ड, वीर रेजीडेन्सी, जे.के. पुरम्, द्वारिका नगर, वन्दन विहार , अम्बिका नगर, डाईट रोड, न्यू अम्बिकापुरी, सांवरिया कॉलोनी, दधिची नगर, लक्ष्मीनाथ कॉलोनी, बजरंग कॉलोनी, ज्योतिनगर इन सभी कॉलोनीयों मे सडक दुरूस्त करवाने , नाली रिपेयर करवाने, नयी रोड लाइट लगाने एवं स्थायी सफाई कर्मचारी लगाने के लिए पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं नगर महामंत्री छोटूसिंह शेखावत ने स्वायत्त शासन मंत्री झाबरसिंह खर्रा, सांसद सी.पी.जोशी, विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या व प्रशासक विनोद मल्होत्रा को पत्र लिखा।
छोटू सिंह ने मांग की कि प्रशासन शहरों के संग 2021 में 200 से अधिक फाइलें , राजनेतिक द्वैषता की वजह से पेडिंग है जिनमें आजदिन तक पट्टे नही दिये गये। इन पत्रावलियों का इस अभियान मे निस्तारण कर अतिशीघ्र पट्टे दिये जावें। राज्य सरकार से कब्जा नियमन हेतु अलग से दिशा निर्देश प्राप्त कर जनता को राहत पहूंचायी जावें।