BREAKING NEWS
KHABAR : देश का मान बढ़ाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर निकली भगवान श्री.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर सुखानंद धाम में उमड़ा.. <<     BIG NEWS : पेट्रोल पंप लूट से पहले पुलिस का बड़ा.. <<     BIG REPORT : चार माह से खुदी पड़ी सीसी रोड,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में आज लगेगा विशाल स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : हजरत नसरुल्लाह खां सैलानी बाबा का 13वां.. <<     REPORT : पंख अभियान में बालिकाओं के सशक्तिकरण पर.. <<     KHABAR : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला स्तरीय.. <<     REPORT : हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा.. <<     KHABAR : माकड़ौन में वृक्ष गंगा अभियान के तहत निकली.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को हरवार में लगेगा जनसमस्या.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को नीमच में रहेगा शुष्क दिवस, सभी.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री चारभुजा नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में 10 से 16 अगस्त तक गूंजेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 17, 2025, 6:51 pm
NEWS : चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या एवं जिला कलक्टर आलोक रंजन ने किया शहरी सेवा शिविर का अवलोकन, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। शहर चलो अभियान-2025 एवं सेवा पखवाड़े के अंतर्गत बुधवार को चंदेरिया स्थित सर्वाेदय संस्थान में आयोजित शहरी सेवा शिविर का अवलोकन सांसद सी.पी. जोशी, चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या एवं जिला कलक्टर आलोक रंजन ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में नगर परिषद प्रशासन एवं विभिन्न विभागों द्वारा आमजन को अनेक सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई गई।
शिविर को संबोधित करते हुए सांसद सी.पी. जोशी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा पूरे प्रदेश में ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर गांधी जयंती तक संचालित रहेंगे। उन्होंने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से आमजन की छोटी-बड़ी सभी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। सड़कों की मरम्मत, खराब स्ट्रीट लाइटों की दुरुस्ती सहित आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाएगा। जोशी ने आमजन से अपील की कि वे इन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भागीदारी निभाएँ।
चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शुरू हुए ये शिविर लंबे समय तक चलेंगे और इनमें शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोग अपनी-अपनी समस्याओं का समाधान करवा सकेंगे। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार की मंशा है कि प्रत्येक योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे और कोई भी वंचित न रहे। शिविरों के माध्यम से शासन-प्रशासन जनता के बीच पहुँचकर उनके जीवन को सरल और सुगम बनाने का प्रयास कर रहा है।
अवलोकन के दौरान जिला कलक्टर आलोक रंजन ने शिविर में की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सेवा शिविरों का मुख्य उद्देश्य आमजन को विभागीय कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत दिलाना और समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।
इस अवसर पर नगर परिषद प्रशासक विनोद मल्होत्रा, आयुक्त जितेंद्र मीणा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर में बड़ी संख्या में आमजन ने अपनी समस्याएँ प्रस्तुत कीं और विभागीय अधिकारियों द्वारा उनका मौके पर ही निस्तारण किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE