BREAKING NEWS
NEWS : पवन जैन पटवारी बने आत्म ध्यान प्रसार योजना.. <<     NEWS : जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में योजनाओं की.. <<     BIG NEWS : दूषित पानी की शिकायतों पर जलकल सभापति.. <<     NEWS : कल्लाजी वेद विद्यालय में वैदिक परंपरा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : विश्व ऊंट दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : जन्मदिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का पंचम.. <<     NEWS : 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान,.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नशे के कारोबार पर प्रहार, मंगलवाड़ थाना.. <<     KHABAR : संकटमोचन श्री भलाटिया हनुमान मंदिर का.. <<     NEWS : इमाम हुसैन की याद में दाऊदी बोहरा समाज की.. <<     KHABAR : कांग्रेस का हल्लाबोल, बिजली कटौती और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 6 साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी.. <<     BIG NEWS : खाद संकट, महंगाई और मंडी टैक्स बढ़ोतरी पर.. <<     BIG NEWS : नीमच में सीबीएन का विशेष शिविर, अफीम की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 17, 2025, 6:54 pm
NEWS : बड़ीसादड़ी नगरपालिका परिसर में राज्यमंत्री गौतम दक ने किया शहरी सेवा शिविर का शुभारंभ, आमजनों को एक ही स्थान पर उपलब्ध करा रहे विभिन्न विभागों की सेवाएं, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजस्थान सरकार में सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन विभाग (स्वतंत्र प्रभार) के राज्यमंत्री गौतम कुमार दक ने बुधवार को बड़ीसादड़ी नगरपालिका परिसर में आयोजित शहरी सेवा शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में नगर क्षेत्र के आमजन को विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया गया।
राज्यमंत्री गौतम दक ने शिविर का अवलोकन करते हुए विभिन्न विभागों के काउंटरों का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों से चल रही गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा प्रदेशभर में ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों का शुभारंभ किया गया है। ये शिविर आगामी गांधी जयंती तक संचालित रहेंगे, जिनमें शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लोग अपनी-अपनी समस्याओं का समाधान करवा सकेंगे।
उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार की मंशा है कि राज्य की प्रत्येक योजना का लाभ अंतिम छोर तक पहुँचे और कोई भी पात्र व्यक्ति इससे वंचित न रहे। सेवा शिविरों के माध्यम से शासन और प्रशासन जनता तक सीधी पहुँच बनाकर पारदर्शिता और सुविधा सुनिश्चित कर रहा है।

दक ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को किस्त के चेक भी वितरित किए। उन्होंने लाभार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि यह योजना जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित और सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। शिविर में नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में आमजन ने शिविर में भाग लेकर अपनी समस्याएँ प्रस्तुत की तथा योजनाओं का लाभ प्राप्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE