नीमच। जिला कलेक्टर के निर्देश पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी नंदलाल गामड़ और उनकी टीम ने बुधवार को यात्री और स्कूली वाहनों की सघन जांच की। यह कार्रवाई मोटरयान अधिनियम के तहत सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए की गई।
परिवहन अधिकारी गामड़ ने बताया कि सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई और संबंधित संचालकों को समझाइश भी दी गई। कार्रवाई के दौरान दो यात्री बसें, दो स्कूल बसें और तीन ऑटो रिक्शा जब्त किए गए। साथ ही अन्य वाहनों से चालान स्वरूप 25,000 का शमन शुल्क भी वसूला गया।
उन्होंने कहा कि यात्रियों और छात्रों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से इस तरह की जांच और चालानी कार्रवाई आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी।