BREAKING NEWS
KHABAR : देश का मान बढ़ाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर निकली भगवान श्री.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर सुखानंद धाम में उमड़ा.. <<     BIG NEWS : पेट्रोल पंप लूट से पहले पुलिस का बड़ा.. <<     BIG REPORT : चार माह से खुदी पड़ी सीसी रोड,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में आज लगेगा विशाल स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : हजरत नसरुल्लाह खां सैलानी बाबा का 13वां.. <<     REPORT : पंख अभियान में बालिकाओं के सशक्तिकरण पर.. <<     KHABAR : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला स्तरीय.. <<     REPORT : हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा.. <<     KHABAR : माकड़ौन में वृक्ष गंगा अभियान के तहत निकली.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को हरवार में लगेगा जनसमस्या.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को नीमच में रहेगा शुष्क दिवस, सभी.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री चारभुजा नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में 10 से 16 अगस्त तक गूंजेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 17, 2025, 7:45 pm
NEWS : प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर पैलिएटिव केयर वाहन को जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, घर-घर पहुंचकर उपलब्ध कराएगा चिकित्सकीय सेवा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। गंभीर एवं असाध्य रोगों से पीड़ित मरीजों की देखभाल के लिए बुधवार को पैलिएटिव केयर वाहन को सांसद सीपी जोशी, जिला अध्यक्ष भाजपा रतनलाल गाडरी,  विधायक चंद्रभान सिंह आक्या एवं जिला कलेक्टर आलोक रंजन प्रधान भाटी और भाजपा जिला महामंत्री रघुवीर शर्मा ने जिला अस्पताल से हरी झंडी दिखा कर वाहन को रवाना किया। इस कार्यक्रम में डॉ तारा चंद गुप्ता सीएमएचओ, डॉ पुनीत कुमार तिवारी डिप्टी सीएम एचओ ओर जिला कार्यक्रम अधिकारी भरत कुमार शर्मा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह वाहन घर-घर जाकर मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय सेवाएं, दवाएं और परामर्श उपलब्ध करवाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर ताराचंद गुप्ता ने बताया कि टीम में नर्सिंग कार्मिक आशीष गाडरी हेमराज मीणा और अविनाश नर्सिंग कार्मिक के रूप में अपनी सेवाएं देंगे और घर-घर जाकर गंभीर रोगी का उपचार एवं सहायता प्रदान करेंगे। जिला नोडल अधिकारी डॉ नरेश खत्री ने बताया कि परिजनो के बीच मिलेगा भावनात्मक सुख, असाध्य बुजुर्ग मरीजों को अब घर पर ही मिलेगा उपचार
राज्य सरकार ने असाध्य व गंभीर बीमारीयों से ग्रसित बुजुर्गाे को घर बैठे उपचार देने की दिशा में होम बेस्ड पेलिएटिव केयर नामक योजना शुरू की है। योजना के तहत अब 70 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे मरीजों को अस्पतालों में भर्ती नही रहना पडेगा जिनकी बीमारीयों का इलाज अब संभव नही है या जिनकी स्थिति ठीक नहीं है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तारा चंद गुप्ता ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य ऐसे मरीजों को परिजनों के बीच रहकर अधिक मानसिक व भावनात्मक सुख देना है। गंभीर व असाध्य रोगों से ग्रसित लोग जो अंतिम अवस्था में हो उनका अस्पताल में उपचार करने के बजाय घर पर परिजनों के बीच रखना अधिक बेहतर है। उनको नर्सिंगकर्मी चिकित्सक की और से लिखी दवा देने के साथ लेने का तरीका बताएंगे।
जिला अस्पताल में ऐसे मरीजों की सूची तैयार की जाएगी जो अस्पताल जाकर उपचार कराने में असमर्थ हैं या जिनका उपचार अब घर पर किया जाना अधिक प्रभावी होगा। मरीज के अति गंभीर होने पर चिकित्सक से सलाह लेकर दवा में बदलाव करेंगे। इस पायलट प्रोजेक्ट होम बेस्ड पेलिएटिव केयर योजना के तहत कैंसर, लकवा सहित असाध्य रोगों के मरीजों की सूची तैयार की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE