BREAKING NEWS
NEWS : पवन जैन पटवारी बने आत्म ध्यान प्रसार योजना.. <<     NEWS : जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में योजनाओं की.. <<     BIG NEWS : दूषित पानी की शिकायतों पर जलकल सभापति.. <<     NEWS : कल्लाजी वेद विद्यालय में वैदिक परंपरा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : विश्व ऊंट दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : जन्मदिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का पंचम.. <<     NEWS : 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान,.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नशे के कारोबार पर प्रहार, मंगलवाड़ थाना.. <<     KHABAR : संकटमोचन श्री भलाटिया हनुमान मंदिर का.. <<     NEWS : इमाम हुसैन की याद में दाऊदी बोहरा समाज की.. <<     KHABAR : कांग्रेस का हल्लाबोल, बिजली कटौती और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 6 साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी.. <<     BIG NEWS : खाद संकट, महंगाई और मंडी टैक्स बढ़ोतरी पर.. <<     BIG NEWS : नीमच में सीबीएन का विशेष शिविर, अफीम की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 17, 2025, 7:55 pm
NEWS : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्तौड़गढ के सचिव सुनील कुमार गोयल ने पैनल टीम के साथ किया विद्यालयों के जर्जर भवनों का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा जनहित याचिका में पारित किये गए निर्देश एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशों की पालना में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चित्तौड़गढ के सचिव सुनील कुमार गोयल द्वारा पैनल टीम के साथ चित्तौड़गढ़ जिले के विद्यालयों के भवनों का सैंपल, रैंडम, औचक निरीक्षण 15 से 17 सितंबर के मध्य किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम द्वारा जिले के दूरस्थ स्थानों पर ऐसे विद्यालय भवनों का निरीक्षण किया गया, जो कि असुरक्षित व जर्जर स्थिति में थे एवं ऐसे विद्यालयों में वर्तमान में विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। टीम के सदस्य के रूप में श्रीमती भारती गहलोत, पैनल अधिवक्ता एवं संदीप सेठिया, प्रो-बोनो अधिवक्ता शामिल थे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम द्वारा अन्य विद्यालयों के साथ-साथ दूरस्थ स्थित रा.प्रा.वि. मक्खनपुरा, बेगूं, रा.प्रा.वि. खेमाखेड़ा, भैंसरोड़गढ, रा.प्रा.वि. लक्ष्मीखेडा़ भैंसरोड़गढ, रा.प्रा.वि. खान्दोला, कपासन, रा.प्रा.वि. अम्बेडकर बस्ती जाशमा, भोपालसागर का भी निरीक्षण किया गया। श्री गोयल द्वारा बताया गया कि यथासमय विद्यालय भवनों का उचित रखरखाव ना किये जाने एवं पुराने भवन हो जाने के कारण जर्जर व असुरक्षित हो गए हैं। मुख्यतः राजकीय विद्यालयों की छतों पर पानी का जमाव, साफ-सफाई का अभाव ही भवनों की गुणवत्ता प्रतिकूल रूप से प्रभावित कर रहा है। प्रशासन द्वारा समस्त विद्यालयों की छतों की वॉटर प्रूफिंग किया जाना अति आवश्यक है, ताकि छतों से आने वाला पानी भवन के अन्य भागों को क्षति ना पहुंचाए। उक्त रिपोर्ट राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के माध्यम से माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय के समक्ष दिनांक 19.09.2025 को प्रस्तुत की जावेगी।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE